Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रामनवमी पर गूंजा हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश, मौलाना आजाद चौक पर सेवा शिविर बना मिसाल

रामनवमी पर्व के अवसर पर गिरिडीह एकता मंच द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की गई।

रामनवमी पर गूंजा हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश, मौलाना आजाद चौक पर सेवा शिविर बना मिसाल

गिरिडीह, मनोज कुमार

गिरिडीह : रामनवमी पर्व के अवसर पर गिरिडीह एकता मंच द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की गई। झामुमो के वरिष्ठ नेता इरशाद अहमद वारिस एवं नगर उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चांद के सौजन्य से मौलाना आजाद चौक पर पानी, शरबत एवं आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई।

इस सेवा शिविर में सुदीव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर आयोजन की सराहना की और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

रामनवमी के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के जुलूस जैसे ही मौलाना आजाद चौक से गुजरे, श्रद्धालुओं ने रुककर पानी और शरबत ग्रहण किया और सेवा का आनंद उठाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे और एकता का माहौल देखने को मिला।

गिरिडीह एकता मंच के इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि विविधताओं से भरे हमारे देश में आपसी प्रेम और सहयोग ही असली ताकत है। इस नेक कार्य से शहर के हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों में खुशी का माहौल रहा और सभी ने एकता मंच की सराहना की।

Related Articles

Back to top button