Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा और आजसू पार्टी ने विजय जुलूस निकालकर जीत की खुशियां जाहिर की

रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा और आजसू पार्टी ने विजय जुलूस निकालकर जीत की खुशियां जाहिर की

 

रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा और आजसू पार्टी ने विजय जुलूस निकालकर जीत की खुशियां जाहिर की

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को भाजपा और आजसू पार्टी ने विजय जुलूस निकालकर जीत की खुशियां जाहिर की। सबसे पहले भाजपा और आजसू पार्टी के नेता कार्यकर्ता झंडा मैदान में एकत्रित हुए। यहां से विजय जुलूस के शक्ल में जीत की खुशियां मनाते हुए टावर चौक पहुंचे। यहां आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। इस बाबत भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि रामगढ़ की जनता को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जीत की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। उन्होंने कहा कि यह जीत एनडीए और वहां की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता ने जान ली है। अब वह भयभीत होने वालों में से नहीं है। आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ यूपीए सरकार को रामगढ़ की जनता ने जवाब देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार ने सिर्फ जनता से वादा करने का काम किया आज तक एक भी कार्यों को पूरा नहीं किया गया। यह जीत वर्ष 2024 के जीत का संकेत है।

इस दौरान भाजपाइयों और आजसू ने जीत को लेकर वहां की जनता को बधाई दी। रामगढ़ विधानसभा चुनाव से एनडीए के आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने लगभग 40,000 से अधिक वोट प्राप्त कर प्रचंड जीत हासिल की। मौके पर भाजपा के चुन्नू कांत यदुनंदन पाठक दिनेश यादव सुभाष सिंहा सुरेश साव विनय सिंह शालिनी वैसीकियार विनीता कुमारी आजसू के कंपू यादव वीरेंद्र राम विनोद रजक राजेंद्र पंडित बाबू बंगाली प्रियंका कुमारी रेखा कुमारी समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button