Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मैथन में महिलाओं ने फ्रेंडशिप डे मनाया

मैथन स्थित साकेत सेलिब्रेशन में रविवार को महिलाओं एवं युवतियों ने विश्व फ्रेंडशिप डे का आयोजन किया।

मैथन में महिलाओं ने फ्रेंडशिप डे मनाया

मैथनः मैथन स्थित साकेत सेलिब्रेशन में रविवार को महिलाओं एवं युवतियों ने विश्व फ्रेंडशिप डे का आयोजन किया। इस फ्रेंडशिप डे में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियों ने में भाग लिया। इस मौके पर केक काट कर फ्रेंडशिप डे का शुभारंभ किया गया और एक दूसरे को फ्रेंडशिप डे का बधाई दिया।

मौके पर फ्रेंडशिप-डे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में फ्रेंडशिप डे का बहुत बड़ा महत्व है। फ्रेंड हर सुख दुख में शामिल होकर एक दूसरे के सुख-दुख को बांटते हैं। किसी प्रकार का कष्ट होने पर फ्रेंड को याद कर लेने से उसका समाधान हो जाता है।

फ्रेंडशिप डे पर महिलाओं ने यह भी भी संदेश दिया कि दोस्ती एक ऐसा पवित्र संबंध है जिसमें निस्वार्थ भावना से एक मित्र दूसरे मित्र का सहयोग करते हैं ।जिसमें ऊंच- नीच गुण- दोष की भावना से ऊपर उठकर संबंधों को निभाया जाता है आज लोग मोबाइल में बिजी हो रहे हैं और समाज व परिवार से दूर होते जा रहे हैं।

सभी ने फ्रेंडशिप-डे का भरपुर आनंद उठाया और साथ नहीं छोड़ने और हर सुख-दुख में शामिल होने का संकल्प लिया। मौके पर शिखा झा, शबाना अंजूम,इंद्राणी मंडल, आबिदा आजाद, सोमा मुखर्जी, हेमा आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button