मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पांचवी अनुसूची में पेसा कानून को लागू करने की मंजूरी दिए जाने की खुशी में, झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा हाता में शुक्रवार जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते हुए लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।
झारखंड विधानसभा कैबिनेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पांचवी अनुसूचि में पेसा कानून को लागु करने की मंजुरी दिये जाने की खुशी में झारखंड मुक्ति मोरचा पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में शुक्रवार 26 -12 -2025 को हाता में जुलूस निकालकर , खुशी का ईजहार करते हुए, लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका

इस जुलूस में कार्यकर्ताओं की भीड़ दुर्गा पूजा मैदान से शुरू हो कर टाटा रोड पेट्रोल पंप पहुंची एवं वापस हाता चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जुलूस में कार्यकर्ताओं के द्वारा विधानसभा न लोकसभा सबसे बड़ी ग्रामसभा, हेमंत सोरेन जिंदाबाद जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड मे पेसा कानून की मांग वर्षों से किया जा रहा था,
इस मांग को झामुमो सरकार ने पुरा किया है। यह सरकार का एक ऐतिहासिक काम है। यह अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पारंपरिक ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करने हेतु अधिनियमित एक कानून है। अनुसूचित क्षेत्र भारत के संविधान की पांचवी अनुसूचि द्वारा निर्धारित क्षेत्र हैं।
इस कानून के लागू होने से गांव की स्वशासन व्यवस्था मजबूत होगा, गांव मजबूत होंगे।इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, बबलु चौधरी, प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, चक्रधर महतो, हितेश भकत, मुखिया बाघराय सोरेन,व कार्तिक मुर्मू, पूर्व मुखिया चंका सरदार, विद्या सागर दास, पंसस त्रिलोचन टुडू,व दुखू मार्डी, मनोरंजन सरदार, उदय सरदार, हितेश भकत, भुगलु टुडू,डा.भवतोष भकत, पवन सरदार,ग्राम प्रधान श्यामचरण सरदार, मो असलम, ओम प्रकाश गुप्ता, फलिंद्र गोप, सतीश सरदार, रोहितोष पाल, बीरेन पात्र आदि उपस्थित रहे।