Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइल

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची में पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता -2023 की ट्रॉफी का किया अनावरण। 

मुख्यमंत्री ने कहा -देश के कई राज्यों में ट्रॉफी को प्रदर्शन के लिए रखे जाने से हॉकी के प्रति माहौल बनेगा । 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची में पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता -2023 की ट्रॉफी का किया अनावरण। 

 ◆ मुख्यमंत्री ने कहा -देश के कई राज्यों में ट्रॉफी को प्रदर्शन के लिए रखे जाने से हॉकी के प्रति माहौल बनेगा । 

 ◆ भुवनेश्वर- राउरकेला (ओडिशा) में 13 जनवरी 2023 से पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता का हो रहा शुभारंभ ।

पुरुष विश्वकप प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हॉकी इंडिया और खिलाड़ियों को बधाई तथा शुभकामनाएं । 

 

रांची: कुंवर यादव 

झारखंड/रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भुवनेश्वर- राउरकेला (ओड़िशा) में 13 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी का आज रांची में अनावरण किया । मुख्यमंत्री ने भारत मे पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहाँ खेल प्रेमी और आम जनता इसका अवलोकन कर रहे हैं । हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विधायक श्री वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य श्रीमती अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्रीमती सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के

सीईओ श्री रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह और श्री रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक श्री आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button