Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तीन जिलों के 35000 से अधिक लाभुकों के बीच अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र वितरण

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तीन जिलों के 35000 से अधिक लाभुकों के बीच अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र वितरण

 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तीन जिलों के 35000 से अधिक लाभुकों के बीच अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र वितरण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: गिरिडीह स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल से मंगलवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तीन जिलों के 35000 से अधिक लाभुकों के बीच अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र वितरण और इसका शुभारंभ किया तीन जिलों में गिरिडीह धनबाद और बोकारो शामिल थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का काफिला हवाई अड्डा से सीधे सड़क मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल गिरिडीह स्टेडियम पहुंचा। यहां डीसी नमन प्रियेश लकड़ा एसपी दीपक कुमार शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अन्य मंत्री विधायक पूर्व विधायक और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। जिसके बाद सीएम चंपाई सोरेन महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता श्रम व नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता विधायक सुदीब्य कुमार सोनू विनोद सिंह गांडेय के पूर्व विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद ,गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद गिरिडीह डीसी एनपी लकड़ा ने शुरुआती संबोधन में मुख्यमंत्री मंत्री विधायक व अन्य गणमान्य लोगों के साथ-साथ तीनों जिलों से आए लोगों का स्वागत करते हुए आज के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से जिले के 17860 धनबाद जिले के 8973 और बोकारो जिले के 8608 कुल 35441 लाभुकों को अबुआ आवास का सौगात मिला है। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया। साथ ही आवास निर्माण के लिए लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित किया। गिरीडीह विधायक श्री सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में 2 लाख लाभुकों को अबुआ आवास का लाभ दे रही है। इन्होने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस संख्या को बढ़ाते हुए चार लाख किया जाए और जो भी राज्य में इस पात्र के लिए अहर्ता रखते हैं उन्हें इस योजना से जोड़ा जाएगा। इन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केंद्र सरकार यहां के गरीबों को नहीं दे रही है जिसके कारण राज्य सरकार को अबुआ आवास योजना लानी पड़ी। कहां की केंद्र सरकार ने षड्यंत्र के तौर पर हेमंत बाबू को गिरफ्तार किया है। भाजपा की केंद्र सरकार चाहती थी कि राज्य में महागठबंधन की सरकार गिरा दी जाए लेकिन चंपई दा के नेतृत्व में झारखंड का विकास होते रहेगा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अपने संबोधन ने कहा की अबुआ आवास योजना का अभी बस शुरुआत है

2027 तक सभी जरूरतमंद लोगों को आवास दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से तीन रूम का पक्का मकान, रसोई गैस और शौचालय दिया जा रहा है। लाभुक को आवास निर्माण के लिए दो लाख रुपए दिए जाएंगे।चंपाई सोरेन ने कहा की अब झारखण्ड में 50 वर्ष उम्र में ही वृद्धा पेंशन दिया जायेगा। 50 वर्ष पूर्ण करने वाले लोग आवेदन दर्ज़ करें सभी को प्रत्येक महीना वृद्धा पेंशन मिलेगा। उन्हें इन्होंने भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह सरकार हेमंत बाबू के पार्ट 2 के तहत काम करेगी और तेजी से झारखंड में विकास योजनाओं को गति देगी। जिस तरह से हेमंत सोरेन यहां के आदिवासी मूलवासी गरीब किसान के लिए काम किया है उसी प्रकार उनके कार्यों को यह सरकार निरंतर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे धनबाद डीसी वरुण रंजन बोकारो के डीसी विजीया नारायण जाधव अन्य पदाधिकारी और तीनों जिलों से आए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button