Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़हेल्थ

मारपीट में 7 लोग घायल  सभी को इलाज के लिए भेजा गया गिरीडीह सदर अस्पताल।

मारपीट में 7 लोग घायल  सभी को इलाज के लिए भेजा गया गिरीडीह सदर अस्पताल।

मारपीट में 7 लोग घायल  सभी को इलाज के लिए भेजा गया गिरीडीह सदर अस्पताल।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र के बड़की सरिया निवासी एक ही परिवार के 7 लोगों को उसी गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया सभी घायलों का इलाज गुरुवार को सदर अस्पताल में चल रहा था। घायल में एक ही परिवार के बालेश्वर रविदास, वीरेंद्र रविदास, किरण देवी ,पूजा रानी ,रेशमी देवी, कुंती देवी ,शारदा देवी शामिल है।

मारपीट करने वालों में उसी गांव के पंकज मंडल नरेश मंडल विजय मंडल सहित पूरा परिवार शामिल है। जानकारी दी गई कि किरण देवी पूजा रानी आदि महिलाएं बच्चों को लेकर काम पर खेत जा रही थी। इसी दरमियान रास्ते में अजय मंडल और नरेश मंडल के साथ नोकझोंक हुई।

बुधवार को आगे से किसी प्रकार का कोई लड़ाई या नोकझोंक ना हो उसको लेकर विनोद मंडल और प्रमोद मंडल पंचायत कराने की बातें कहीं। घायल परिवार पंचायत में शामिल हुए और बिना पंचायत समाप्त हुए साजिश के तहत पंकज मंडल नरेश मंडल विजय मंडल द्वारा इन लोगों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया जिसमें पुरुष लोग घायल हो गए वही बचाने के लिए गई पूजा कुमारी समेत अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट किया गया घायल परिजनों ने प्रशासन से जांच पड़ताल कर उन लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button