Breaking Newsउत्तर प्रदेशशिक्षा

माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे पक्ष की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे पक्ष की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे पक्ष की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हिंदू इंटर कॉलेज अलीगढ़ में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय मंत्री श्री राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया बैठक की अध्यक्षता श्री रमन प्रकाश ने की संचालन दिलीप कुमार पालीवाल ने किया।
नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी में श्री रमन प्रकाश जिला अध्यक्ष, श्री दिनेश कुमार, डॉ विष्णु कुमार कुशवाहा, श्रीमती प्रीति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ,श्री हरीश कुमार वर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष, श्री दिलीप कुमार पालीवाल जिला मंत्री श्री हरीश कुमार वर्मा, श्री धनेंद्र कुमार शर्मा ,श्री गोपाल शुक्ला ,श्रीमती सरिता कुमारी, जिला संयुक्त मंत्री, श्री अमित कुमार, जिला संगठन मंत्री ,श्री अच्चन लाल गुप्ता,जिला संरक्षण मंत्री ,श्री अविनाश सक्सेना , जिला प्रचार मंत्री ,श्री सुनील दत्त शर्मा ,श्रीमती शशिबाला अग्रवाल, श्रीमती मधुबाला सारस्वत संरक्षक समिति तथा 14 अन्य जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने हेतु सर्व श्री सुनील दत्त शर्मा , घनेंद्र कुमार शर्मा ,गोपाल शुक्ला, हीरालाल ,संजय शर्मा ,डॉक्टर विष्णु कुमार कुशवाहा, श्रीमती शशि वाला अग्रवाल श्रीमती मधु सारस्वत आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त विज्ञप्ति जिला संयुक्त मंत्री एवं मीडिया प्रभारी गोपाल शुक्ला ने दी।

Related Articles

Back to top button