Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजन

मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ नवरात्र शुरू

दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भब्य कलश यात्रा 

मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ नवरात्र शुरू

दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भब्य कलश यात्रा 

संवाददाता: ईश्वर यादव 

बरकट्ठा: माँ दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि प्रखंड मुख्यालय सहित कई जगहों पर सोमवार को शुरू हो गया।प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समेत बेलकपी ,बेलाटंड घंघरी,गंगापांचो ,बरवां,मधुवन स्थित दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना को लेकर भब्य कलश यात्रा निकाली गयी।कन्याओं ने माथे पर जल कलश लेकर गांव का भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी नदी से मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर मंदिर में कलश को स्थापित करने के साथ आज प्रथम दिन माता

शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधिवत शुरू हो गया।नवरात्र को लेकर प्रखंड मुख्यालय के माँ दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर भब्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।कोरोनाकाल के बाद पहली बार लोगों को पूजा पंडाल देखने का अवसर मिल रहा है।जिससे लोगों मे खासा उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है।पूजा को लेकर फल फूल व पूजन सामग्री की दुकान सजकर तैयार है।लोग जमकर खरीदारी करते हुए पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दिए।कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ होने के साथ पूरा प्रखंड भक्ति गीतों के साथ भक्तिमय हो गया है। वहीं दुर्गापूजा को सफल बनाने को लेकर पूजा समिति अध्यक्ष रामखेलावन यादव व शोभा समिति अध्यक्ष महेश मंडल समेत आदि सदस्यों के द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। कलशयात्रा में उपप्रमुख सुरजी देवी, पूर्व मुखिया सरयु यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि यमुना प्रसाद, उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तिम महतो, रामदेव यादव समेत आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button