Breaking Newsअपराधझारखण्ड

मां और बेटी ने फांसी के फंदे से झूलकर दी जान

मां और बेटी ने फांसी के फंदे से झूलकर दी जान

गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत के गेरुआडीह गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि मां और बेटी दोनों ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी और उसकी पुत्री 18 वर्षीय पम्मी कुमारी के फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इन लोगों के घर में मवेशी है, और दूध दूहने का कार्य सुबह में यह लोग करते हैं, शुक्रवार की देर सुबह तक जब इन लोगों का दरवाजा नहीं खुला तो कुछ ग्रामीणों ने चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक इन लोगों का दरवाजा क्यों नहीं खुला है। तब लोगों ने उसके घर से सटे हुए मकान से होकर झांका तो फंदे पर लटका हुआ शव को देखकर घबरा गए। और आनन-फानन में गोमिया पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर गोमिया पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर तेनुघाट अनुमंडलिय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस संबंध में गोमिया थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय खेमन यादव का निधन लगभग 10 वर्ष पूर्व हो गया है, जो पेशे से स्वांग कोलियरी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी एवं तीन पुत्री व एक पुत्र था। जिसमें दो पुत्री का विवाह हो चुका है। एक पुत्री 18 वर्षीय पम्मी कुमारी अपने मां के साथ घर में रहती थी। वह गोमिया प्लस टू हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वहीं पुत्र राजू कुमार चेन्नई में काम करता है, जो अपने घर से 3 दिन पहले ही चेन्नई के लिए रवाना हुआ था।

Related Articles

Back to top button