Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

मधुपुर की किन्नर जो गिरिडीह में घुसकर अवैध वसूली करते है उसके ऊपर कानूनी करवाई की जाए।

मधुपुर की किन्नर जो गिरिडीह में घुसकर अवैध वसूली करते है उसके ऊपर कानूनी करवाई की जाए।

 

मधुपुर की किन्नर जो गिरिडीह में घुसकर अवैध वसूली करते है उसके ऊपर कानूनी करवाई की जाए।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के स्थानीय किन्नर अश्विनी अंबेडकर ने मंगलवार को जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मधुपुर की किन्नर जो गिरिडीह में घुसकर अवैध वसूली करते है उसके ऊपर कानूनी करवाई की जाए। इस दौरान धनबाद किन्नर समाज की जिला अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत भी मौजूद थी। जानकारी के अनुसार गिरिडीह किन्नर समाज की अध्यक्ष अश्विनी अंबेडकर की एक पक्ष और मधुपुर की किन्नर नयकी खातून दूसरे पक्ष के बीच नगर थाना में समझौते को लेकर 22 जुलाई को एक तिथि निर्धारित हुई थी। उस तिथि में मधुपुर की किन्नर नहीं पहुंच सकी थी जिसके बाद आज का तिथि निर्धारित किया गया था इसको लेकर किन्नर समाज की प्रधान मानी जाने वाली सुनैना सिंह राजपूत भी गिरिडीह पहुंची हुई थी। लेकिन आज भी मधुपुर की किन्नर समझौते को लेकर गिरिडीह नहीं पहुंची। इस बाबत किन्नर अश्विनी अंबेडकर ने बताया कि पिछले 5 सालों से मधुपुर किन्नर के साथ विवाद चल रहा है 6 माह पहले मधुपुर किन्नरों के द्वारा उनके ऊपर जानलेवा हमला भी किया गया था। जिसको लेकर नगर थाना में आवेदन भी दर्ज है। साथ ही एक बॉन्ड भी तैयार किया गया था कि मुझे कमाने खाने के लिए गिरिडीह जिला में बधाई के लिए आवंटित किया गया है। लेकिन कुछ दिन पूर्व मधुपुर की किन्नर नई नयकी खातून की चेला काजल गिरिडीह पहुंचकर हमारे क्षेत्र में यजमानो से अवैध वसूली कर रही थी। उन्होंने बताया कि उनके यजमान ही इसकी सूचना उन्हें दी गई। जब स्थल पर पहुंचे तो मधुपुर की किन्नर काजल एक घर से बधाई लेकर उसे घर जा रही थी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिला का क्षेत्र बधाई कर कमाने खाने के लिए मुझे मिला है।

धनबाद किन्नर समाज की जिला अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत ने बताया कि हाईकोर्ट से डिग्री हुई है कि अश्वनी अंबेडकर अपने किन्नर टीम के साथ गिरिडीह में रोजी रोटी के लिए बधाई गान करेगी लेकिन मधुपुर की किन्नर गिरिडीह में अपना कवट्या जमाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम लोग 200 वर्षों से जब मानभूम जिला था उसी समय से बधाई गीत गान करते हुए हमारी पीढ़ी आ रही है।

Related Articles

Back to top button