Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइलहेल्थ

भोजन में पौष्टिक आहार लें : डॉ विनीता सिन्हा । जाने क्यों…..

भोजन में पौष्टिक आहार लें : डॉ विनीता सिन्हा । जाने क्यों.....

भोजन में पौष्टिक आहार लें : डॉ विनीता सिन्हा । जाने क्यों…..

गिरीडीह:मनोज कुमार 

 

गिरिडीह / सरिया: मंगलवार को सरिया कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक और दो के द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर काला पत्थर बिरहोरटंडा मे जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने बिरहोर लोगों को पोषण एवं भोजन से संबंधित जानकारी दी साथ ही लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान डॉ विनीता सिन्हा ने बिरहोर महिलाओं को कहा कि पौष्टिक आहार ले और ताजा वह गर्म भोजन का सेवन करें। वही प्रो ललिता यादव ने कहीं कि बरसात के मौसम में पानी हमेशा उबालकर पिए ताकि बीमारियों से बच सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दोनों इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रघुनंदन हजाम एवं प्रो अरुण कुमार का सराहनीय योगदान रहा। जागरूकता अभियान में आकाश कुमार मंडल, शुभम प्रियांशु, राजीव सिंह, खुशबू कुमारी, सरोज कुमारी, काजल कुमारी, रानी कुमारी, शालू कुमारी,वर्षा कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी समेत काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button