Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइल

भू माफियाओं को मिल रहा है विधायक व प्रशासन का संरक्षण: सुरेश साव

भू माफियाओं को मिल रहा है विधायक व प्रशासन का संरक्षण: सुरेश साव

भू माफियाओं को मिल रहा है विधायक व प्रशासन का संरक्षण: सुरेश साव

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि गिरिडीह में भू माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। ऐसे भू माफियाओं को स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर कहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की भू माफिया, सफेदपोश और उद्योगपति के सांठगांठ के कारण जमीन की लूट चरम पर है। पिछले दिनों पचंबा बस डिपो की जमीन को यहां के स्थानीय विधायक के संरक्षण में जबरदस्ती सत्ता का दुरुपयोग कर भू माफियाओं द्वारा चहारदीवारी का निर्माण किया गया जबकि मामला न्यायालय में लंबित है। इसी मामला के संदर्भ में सुरेश गुप्ता उर्फ लोहा सिंह पर फर्जी मुकदमा किया गया था जिस मुकदमा को माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा खारिज कर दिया गया है। जबकि स्थानीय प्रशासन को भी पता था कि मामला फर्जी है, उसके बावजूद लोहा सिंह को न्याय के लिए उच्च न्यायालय तक जाना पड़ा। माननीय उच्च न्यायालय ने न्याय देते हुए मुकदमा को खारिज किया। अगर भूमाफिया लोग ऐसा सोचते हैं कि सत्ता के संरक्षण को पाकर अपनी मनमानी कर सकते हैं तो मैं ऐसे भू माफियाओं को आगाह करना चाहता हूं कि गलत मत करिए अन्यथा उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार बुलडोजर बाबा का कहर टूटा था, यहां झारखंड में भी बुलडोजर बाबू की कार्रवाई देखनी पड़ सकती है। कहा की बोड़ो निवासी हेमलाल साव के साथ भी घटी है। हेमलाल साव डिलो साहू वगैरह की खतियानी जमीन को जबरदस्ती वहां के भूमाफिया लोग कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे भू माफियाओं के खिलाफ वे आंदोलन करेंगे मौके पर सुरेश गुप्ता उर्फ लोहा सिंह, गोविंद दास, नकुल साव, नागेश्वर दास, मनोज मौर्या, जीसीराजेश जायसवाल, अमर सिन्हा, डीलचंद साव, प्रकाश साव आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button