Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

भूतपूर्व मुखिया स्व० दशरथ यादव का चौथा पुण्यतिथि मनाया गया।

भूतपूर्व मुखिया स्व० दशरथ यादव का चौथा पुण्यतिथि मनाया गया।

 

भूतपूर्व मुखिया स्व० दशरथ यादव का चौथा पुण्यतिथि मनाया गया।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा:  प्रखंड के अलगडीहा पंचायत भवन के बगल भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय दशरथ यादव के चौथा पुण्यतिथि मनाया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जेएमएम हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव चलकुशा जिप सदस्य सविता सिंह एंव बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी शामिल होकर भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय दशरथ यादव के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए एवं नमन किये। मौके पर सभी वक्ताओं ने उनकी जीवनी और उनके जेल यात्रा एवं क्षेत्र के विकास में सोच रखने वाले व्यक्तित्व पर चर्चा किए वक्ताओं ने कहा कि उनकी कमी कोई पूरा नहीं कर सकता। वे क्रांतिकारी नेता थे वह रेल आंदोलन से लेकर चलकुशा प्रखंड बनाने एवं अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सुत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह जयनगर प्रमुख अंजू देवी चलकुशा प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी मुखिया सविता देवी, किरण देवी अंजना देवी ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया।कार्यक्रम में स्वर्गीय दशरथ ज्यादा के पुत्र रामाशंकर यादव विजय यादव राजेश यादव अजीत यादव ब्रह्मदेव यादव एवं अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button