Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिहारराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज निगम के दुकानों की भाड़ा वृद्धि के संबंध में नगर निगम कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज निगम के दुकानों की भाड़ा वृद्धि के संबंध में नगर निगम कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया।

 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज निगम के दुकानों की भाड़ा वृद्धि के संबंध में नगर निगम कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज निगम के दुकानों की भाड़ा वृद्धि के संबंध में नगर निगम कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को भी दी गई। बताया गया कि 6 मार्च को हुई बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक निगम के अंतर्गत आने वाली दुकानों के भाड़े में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी गई है। जिसमें आम दुकानदारों के हितों को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए निर्णय लिया गया है। इस अप्रत्याशित भाड़ा वृद्धि को दुकानदार देने में सक्षम भी नहीं है। साथ ही साथ पानी के भी टैक्स में भी वृद्धि किया गया है।वहीं होल्डिंग टैक्स में भी वृद्धि देखने को मिल रहा है। इधर टोल टैक्स टेंडर में भी निगम मनमाने तरीके से कार्य किया है। जिससे सभी लोगों में काफी आक्रोश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मांग किया है कि इन सभी विषयों पर अवलोकन करते हुए इस पर अधिकारी विचार करें एवं पूर्व की भाती सभी टैक्सों को रहने देने की कृपा करें। अन्यथा 7 दिनों के अंदर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर निगम में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। बताया गया कि निगम क्षेत्र में दुकानों की भाड़ा वृद्धि कर दुकानदारों के ऊपर बोझ डाला गया है।

विवेक कुमार गुप्ता की अगुवाई में नगर निगम समेत अन्य अधिकारियों को आवेदन सौंपा गया मौके पर जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी सुमित चौरसिया शुभम पांडे गौतम भदानी अमित तरवे संदीप देव गौरव विश्वकर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button