Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मेरा माटी – मेरा देश” कार्यक्रम के अंतिम चरण मे सभी जगहों से संकलित की हुई मिट्टी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "मेरा माटी - मेरा देश" कार्यक्रम के अंतिम चरण मे सभी जगहों से संकलित की हुई मिट्टी

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मेरा माटी – मेरा देश” कार्यक्रम के अंतिम चरण मे सभी जगहों से संकलित की हुई मिट्टी

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मेरा माटी – मेरा देश” कार्यक्रम के अंतिम चरण मे सभी जगहों से संकलित की हुई मिट्टी को शुक्रवार को मकनपुर में मुख्य कलश में समर्पित किया गया। यहां पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय परिसर मे आयोजित कार्यक्रम के तहत गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत दो प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों से संकलित मिट्टी को आज मुख्य कलश मे संग्रहित किया गया।

बताते चले को इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। पूरे प्रदेश से संग्रहित मिट्टी को आगामी 28 अक्टूबर को रांची पहुंचाया जाएगा,वहां से दिल्ली भेजा जाएगा जहां अमृत उद्यान में देश के वीर शहीदों के सम्मान मे किए जाने वाले वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में उपयोग में लाया जाएगा। इस अवसर पर गिरिडीह एवम पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से संकलित मिट्टी को यहां कार्यक्रम में लाया गया था। बताया गया की पिछले एक महीने से भाजपा के नेता कार्यकर्ता टोली बना कर स्वतंत्रता सेनानी,वीर शहीदों के घर जाकर उनके आंगन के मिट्टी को प्राप्त किया। जहां आम जनता ने भी स्वेक्षा से बढ़चढ़ सहयोग किया।

मौके पर कई लोगों ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के निमित महत्वपूर्ण चर्चा की।

कार्यक्रम को भाजपा नेता चुन्नुकांत,जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा,संदीप डंगायच,विनय सिंह, प्रो विनीता कुमारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सेठ,शालिनी वैशिख्यार,कन्हैया ओझा आदि लोगो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने किया वहीं कार्यक्रम प्रभारी संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी,विनय सिंह,सुनील पासवान,कनैहया ओझा,विजय सिंह, कोलेश्वर वर्मा ,सदानंद राम,अजीत राम, पवन शर्मा, अशोक केशरी ,संगीता सेठ,रामबाबू साव,बबली साहा,गुड़िया देवी,फूलो देवी,संदीप दंगायच,उत्तम लाला,राजेश गुप्ता,सिंकु सिन्हा,नीलू सिन्हा, शंकर पंडित समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button