Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह की बहनों ने टोटो और रिक्शा चालक को रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की।

भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह की बहनों ने टोटो और रिक्शा चालक को रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की।

 

भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह की बहनों ने टोटो और रिक्शा चालक को रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह की बहनों ने मंगलवार को शहर के गांधी चौक पर टोटो और रिक्शा चालक को रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की।इसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ ने की। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के उपलक्ष में प्रदेश एवम राष्ट्रीय समिति के निर्देशानुसार स्नेह यात्रा के तहत किया गया। इस दौरान जितने भी रिक्शा और टोटो चालक थे, उन्हें रोककर कलाई पर बहनों का प्यार और रक्षा सूत्र बांधने का काम भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओ ने की। साथ ही उन सभी चालकों को मिठाई भी खिलाया गया।

इस बाबत संगीता सेठ ने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से वैसे निम्न स्तर के लोग जो पारिवारिक दायित्वों को लेकर घर से दूर रहते है और रक्षा बंधन के त्योहार में अपने बहनों के बीच नही पहुंच पाते उन सभी को राखी बांधकर और मिठाई खिला कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई और उनकी हौसलों की अपजाही भी की गई।

उन्होंने सभी को रक्षाबंधन त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ,उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक,मंत्री मीना गुप्ता ,सोशल मीडिया प्रभारीअंजना गुप्ता,मंत्री मीना गुप्ता भाजपा नेत्री,तनुजा सहाय,कुसुम सिन्हा,कार्यसमिति सदस्य चेंताली पाठक,मंडल महामंत्री रीना मंडल समेत कई बहने उपस्थित हुई।

Related Articles

Back to top button