Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

भाजपा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भाजपा का झंडा दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

भाजपा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भाजपा का झंडा दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

भाजपा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भाजपा का झंडा दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना कहा 30 तारीख को होगा मोदी जी की मन की बात का 100वा एपिसोड प्रस्तुत

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय से शुक्रवार को मोदी जी के 100 वें संस्करण मन की बात कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रथ का रवाना किया गया। बताया गया कि 30 अप्रैल दिन रविवार को प्रधानमन्त्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण का प्रसारण पूरे देश में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सुना जाएगा। गिरिडीह में भाजपा नगर कार्यालय से जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को सुना जायेगा। बताया गया की भाजपा के नेता कार्यकर्ता गिरिडीह नगर में महिला,पुरुष, लाभार्थी,किसान,आम जनता सभी से अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मोदी जी के “मन की बात” को सुनें। गिरिडीह जिला में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में 600 बूथों पर “मन की बात “कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की जा रही है। जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि बरमसिया स्थित बरनवाल धर्मशाला में मोदी जी के “मन की बात ” कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मोदी जी के 100वे संस्करण के मन की बात को सभी लोग मिलकर ऐतिहासिक बनाए। वही भाजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी ने कहा कि शहर के पचंबा, बोडो, मोहनपुर, भंडारीडीह, बरगंड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गद्दी मोहल्ला, भाजपा नगर कार्यालय ,पूर्व विधायक निर्भय सहवादी के आवासीय कार्यालय पर भी मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस बार मोदी जी के मन की बात में महिला बहने केंद्र बिंदु रहेगी इसलिए सभी महिलाएं जायदा से जायदा संख्या में उपस्थित होकर मन की बात सुनकर लाभ उठाएं।

वही इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी, जिला महामंत्री संदीप डेंगेच, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, संतोष गुप्ता, समीर दीप,ज्योतिष शर्मा, राजेश जायसवाल,सोनू चौरसिया, संतोष भारती,अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button