Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने रविवार को सिरसिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय से प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर निशाना साधा

भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने रविवार को सिरसिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय से प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर निशाना साधा

 

भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने रविवार को सिरसिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय से प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर निशाना साधा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने रविवार को सिरसिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय से प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य सह भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रो. आदित्य साहू के इसरी स्थित तृषा होटल के कमरे में जिला प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी को लेकर सवाल खड़ा किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान महादेव दुबे ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन की टीम और पुलिस ने राज्यसभा सांसद के कमरे में छापेमारी की लेकिन टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। कहा की डुमरी उपचुनाव में खिसते जनाधार को देख कर हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस, राजद, माले की सरकार पूरी तरह बौखला गई है। डुमरी विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं आजसू गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार यशोदा देवी के पक्ष में जनता गोलबंद हो चुकी है। यशोदा देवी जी के पक्ष में महिलाएं, युवा, बेरोजगार, नौजवान हर तबके के लोग अपना समर्थन दे रहें है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को उम्मीद थी कि जिस कमरे में राज्यसभा सांसद रुके हुए हैं वहां नोटों का भंडार मिलेगा लेकिन टीम को कुछ नहीं मिला और वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू जी ने छापेमारी के लिए पहुंची टीम से छापेमारी से संबंधित चुनाव आयोग का पत्र मांगा गया लेकिन वह भी नहीं दिखा सके। इससे साफ पता चलता है कि राज्य सरकार के इशारे पर यह छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और नयाकृतिमान स्थापित कर रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब आदिवासी किसान युवा महिलाओं की चिंता करती है और उनके हक के लिए काम करती है। कहा की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनते ही 5 लाख बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। जब तक सरकारी नौकरी नहीं देंगे तब तक प्रत्येक महीने रोजगार भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन सता में आते ही वह अपनी बात से मुकर गए।महिलाओं को चूल्हा खर्च हेतु सालाना 72 हजार रुपए देने का वादा किया था। लेकिन आज तक एक भी महिलाओ को चूल्हा खर्च नहीं मिला है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जनता से किए गए हर वादे भूल गए और झारखंड के जल,जंगल, जमीन, बालू, पत्थर लूटने में लगी हुई है।

कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। दिन दहाड़े बहू बेटियों की हत्या की जा रही है। राज्य की पुलिस अधिकारी लोग भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस की हत्या की जा रही है। बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है। तुष्टिकरण की राजनीति हावी है। बहुसंख्यक समाज के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा की सरकार आती जाती रहती है। राज्य सरकार के मुखौटा बनकर जिला प्रशासन काम न करें।

Related Articles

Back to top button