Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने रविवार को शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर निराधार बताया।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने रविवार को शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर निराधार बताया।

 

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने रविवार को शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर निराधार बताया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झामूमो नेताओं द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा के नेताओं पर जो आरोप लगाया है उसको भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने रविवार को शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर निराधार बताया। उन्होंने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता लोग पंचम्बा बस डिपो की जमीन को लेकर पहले भी बोल चुके हैं कि इस जमीन पर *महात्मा गाँधी* कभी रुके थे। इसलिए यहां गाँधी आश्रम बनना चाहिए। तो फिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक समेत सारे नेता अब चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि सत्ता की बागडोर उनके हाथ में है। अभी झामुमो की सरकार गांधी आश्रम क्यों नहीं बनाना चाहती। कहा कि भलगड़हा (डांडीडीह) निवासी एक दलित गोविंद दास की जमीन को जबरन कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया हैं और गोविंद दास के साथ मारपीट की गई। न्यायालय के आदेश के बाद ही थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस संदर्भ में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। यह बात किस और इशारा कर रही है यह समझने की जरूरत है। एक दलित व्यक्ति की जमीन को जबरन कब्जा कर लेने के बावजूद बिना न्यायालय के आदेश के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है यह कितनी बड़ी चिंता की विषय है। बोडो में हेमलाल साव की जमीन और लोहपिट्टी ( कल्याणडीह ) में डीलचन्द साव की जमीन को भू – माफिया द्वारा जबरन कब्जा कर लिया जा रहा है। कहा की आपको लोगों ने जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है। सत्ता की बागडोर आपकी हाथों में है तो फिर एक दलित भी सुरक्षित महसूस क्यों नहीं कर रहा है।

जहां तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के द्वारा कहा जा रहा है कि *शीशे के घर* में रह कर दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता भी जमीन का कब्जा कर रहे हैं। तो सरकार उनकी है, सत्ता उनके हाथ में है, विधायक उनके है, तो उनको किसने रोका है, जाँच करवा लें, और जांचोपरांत दोषी पाए जाने वालों आवश्यक कार्रवाई करें। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने झामुमो के नेताओं पर और कई बातों को लेकर जमकर निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button