Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपाइयों ने ऊर्जा निगम के प्रबंधक निर्देशक केके वर्मा का पुतला दहन टावर चौक पर किया।

भाजपाइयों ने ऊर्जा निगम के प्रबंधक निर्देशक केके वर्मा का पुतला दहन टावर चौक पर किया।

 

भाजपाइयों ने ऊर्जा निगम के प्रबंधक निर्देशक केके वर्मा का पुतला दहन टावर चौक पर किया।

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले शनिवार को भाजपाइयों ने ऊर्जा निगम के प्रबंधक निर्देशक केके वर्मा का पुतला दहन टावर चौक पर किया। बताया गया की भ्रष्ट विद्युत पदाधिकारी केके वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी पर टिप्पणी किया। इसी के विरोध में के वर्मा का पुतला दहन किया गया। साथ ही हेमंत सरकार का जमकर विरोध किया गया। बताया गया कि सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने के के वर्मा को अच्छे ढंग से काम करने की बात कही थी। जिस पर उन्होंने टिप्पणी किया जो बर्दाश्त लायक नहीं है भाजपाइयों ने एक सुर में हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा कि केके वर्मा के ऊपर कारवाई की जाए अन्यथा सड़क से सदन तक भाजपा आंदोलन करेगी। इस बाबत चुन्नुकांत ने बताया कि राज्य सरकार पूरी तरह से घबरा चुकी है जब कच्चा चिटा खुलना शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री के अधिकारी अब टिप्पणी करना शुरू कर दिया हैं जो कतई बर्दाश्त लाइक नहीं है। भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार और आतंक व्याप्त पर है आदरणीय प्रथम मुख्यमंत्री जी जब आवाज को उठा रहे हैं तो सरकार के इशारे पर अब टिप्पणी किया गया।

अन्य भाजपाइयों ने कहा कि बिजली विभाग में जो टेंडर हुआ है उसमें व्याप्त घोटाला किया गया है जिसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान हेमंत सरकार पर भी निशाना साधा गया। मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव कुमार,नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता, शालिनी वेसिकियार शंभू विश्वकर्मा,आकाश सिंह,गौतम भादानी,आलोक केसरी,अमित आर्या,हरबिंद्र सिंह बग्गा नवीन सिन्हा अजय रंजन सिंह संजीत सिंह पप्पू महेश राम समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button