Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई का वार्षिक आम सभा संपन्न

सरकार के विनिवेशीकरण की नीति के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है : धर्म प्रकाश

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई का वार्षिक आम सभा संपन्न

 आगामी वर्ष के लिए संजय शर्मा को अध्यक्ष तथा धर्म प्रकाश को पुनः सचिव चुना गया

    सरकार के विनिवेशीकरण की नीति के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है : धर्म प्रकाश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई का वार्षिक आम सभा संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता संजय शर्मा ने किया। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, महासचिव जे सी मित्तल, संयुक्त सचिव नीरज कुमार, संगठन सचिव अमरजीत राजवंशी कथा मदन कुमार पाठक अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत सचिव धर्म प्रकाश का द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया ।वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से धर्म प्रकाश ने कहा कि आज देश में सरकार के विरोध में सच्ची बात बोलना भी अपराध है। सरकार के गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है, साथ ही साथ गरीबों की संख्या में भी अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है । राष्ट्रीयकृत उद्योगों के विनिवेशीकरण के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि अभी का शासक वर्ग हम लोगों को प्रजा समझ रही है, जबकि हम सभी इस देश की जनता है। हमें शासक वर्ग जाति धर्म के नाम पर बात कर वास्तविक मुद्दे से हमें भटका रही है। आज सरकार का एक ही एजेंडा है, कि किसी भी प्रकार देश की परिसंपत्तियों को का कारपोरेट के पास पहुंचा दिया जाए। सरकार की नीतियों के कारण अमीर और अधिक अमीर तथा गरीब और अधिक गरीब बन रहा है। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के महासचिव जे सी मित्तल ने कहा कि आज शासक वर्ग के द्वारा हमारी सामाजिक बनावट को तोड़ने साजिश की जा रही। भाई लोगों के दिमाग में डाला जा रहा है । आज लोगों के दिमाग में डाला जा रहा है कि प्राइवेट सेक्टर अच्छा है और सरकारी संस्थाएं खराब है। वास्तिकता हैं कि प्राइवेट सेक्टर सिर्फ अपने लाभ के लिए काम करती हैं। सरकार देश की प्रीमियम संस्था एलआईसी को बर्बाद करने केलिए तत्पर है। एलआईसी को बदनाम और बर्बाद कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचना चाहती है।

आगामी वर्ष के लिए संजय शर्मा को अध्यक्ष, धर्म प्रकाश को सचिव, डेनियल मरांडी तथा कुमकुम बाला वर्मा को उपाध्यक्ष, विजय कुमार, अनुराग मुर्मू ,राजेश कुमार उपाध्याय तथा श्वेता को संयुक्त सचिव, उमा नाथ झा ,प्रीतम कुमार मेहता, सुनील कुमार वर्मा तथा महेश्वरी वर्मा को संगठनिक सचिव एवं प्रवीण कुमार हांसदा को कोषाध्यक्ष तथा श्वेता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका चुना गया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2022 .. 23 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए अभिकर्ता राजेंद्र कु वर्मा, प्रमोद कु अग्रवाल , विकास अधिकारी अमित कु डे, सीएलआईए अशोक कुमार गुप्ता, लिका विकास कुमार सरकार को बुके और मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में विजय कुमार, विनय कुमार, अनुराग मुर्मू उमानाथ झा , डेनियल मरांडी, कुमकुम वाला बर्मा, रोशन कुमार,राजेश कुमार उपाध्याय,संहिता सरकार, नीरज कुमार सिंह, दीपक कुमार पासवान, कुलदीप कुमार रवि, प्रीतम कुमार मेहता,अंशु कुमारी सिंघानिया,सुकृति बर्मन, प्रज्ञा आनंद, अंजलि श्वेता, नीतीश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा पंकज कुमार, संजय कुमार शर्मा, माहेश्वरी वर्मा, प्रदीप कुमार,अनिल कुमार वर्मा,प्रीतम कुमार, प्रभाष कुमार सहित तमाम कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button