Breaking Newsझारखण्डताजा खबरहेल्थ

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल, गिरिडीह , शाखा इकाई के द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया।

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल, गिरिडीह , शाखा इकाई के द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया।

 

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल, गिरिडीह , शाखा इकाई के द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया।

  

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा श्री साई हॉस्पिटल बोडो गिरिडीह के सहयोग से एलआईसी कार्यालय में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में 150 से अधिक लोगों का डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट आदि का चेकअप किया गया। कई लोग तो पहली बार डायबिटीज का चेक करा रहे थे तथा इन लोगों में से कई लोगों का ब्लड शुगर लेवल भी अधिक था । उन्हें डॉक्टर से सलाह लेने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि यह कैम्प बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इस कैंप में एलआईसी के 150 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता तथा बीमा धारकों ने अपना चेकअप करवाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा, विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, श्वेता कुमारी, डेनियल मरांडी ,कुमकुम वाला बर्मा, उमानाथ झा, श्वेता, अंजलि श्वेता ,अंशु कुमारी सिंघानिया, सुनील कुमार वर्मा, अभय कुमार, पंकज कुमार सहित कई कर्मचारियों एवं साई हॉस्पिटल के डॉक्टर अरविंद कुमार, नेहा कुमारी एवं दानिश का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button