Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया

" प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष दिन पर कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए ---धर्म प्रकाश "

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया

   

” प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष दिन पर कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए —धर्म प्रकाश “

   

गिरिडीह:मनोज कुमार।

   

गिरिडीह: बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा आरके महिला महाविद्यालय विज्ञान भवन के प्रांगण में 25 फलदार वृक्ष लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के सचिव धर्म प्रकाश, संयुक्त सचिव विजय कुमार एवं राजेश कुमार उपाध्याय तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर किया । इसके बाद एलआईसी के कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि पूरा विश्व पर्यावरण असंतुलन से जूझ रहा है। प्रत्येक वर्ष वातावरण का तापमान बढ़ रहा है ।पर्यावरण असंतुलन को नियंत्रण करने के लिए वृक्षारोपण सबसे कारगर उपाय है ।संघ पहले भी वृक्षारोपण के कई कार्यक्रम किया है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को एलआईसी का 66 वां स्थापना दिवस था तथा पूरे सप्ताह बीमा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया गया। 5 सितंबर को संघ के द्वारा साई हॉस्पिटल के सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष दिन में कम से कम 1 पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

 

कार्यक्रम में संजय शर्मा, अनुराग मुर्मू, राजेश कुमार उपाध्याय, विजय कुमार ,कुमकुम वाला वर्मा, डेनियल मंराडी, उमानाथ झा, श्वेता कुमारी, अंजलि श्वेता सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button