Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइल

बीजेपी के नेता कार्यकर्ता गोलबंद होकर सदर प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

बीजेपी के नेता कार्यकर्ता गोलबंद होकर सदर प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

बीजेपी के नेता कार्यकर्ता गोलबंद होकर सदर प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:हेमंत सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता गोलबंद होकर सदर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसके पूर्व भाजपा के सैकड़ों की संख्या में नेता कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची। सरकार के द्वारा किए जा रहे जन विरोधी नीतियों और हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध आक्रोश धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्मा ने किया प्रदर्शन के दौरान बारी बारी से नेताओं ने सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया इस बाबत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि महागठबंधन की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। हेमंत सरकार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में लूट, व्याप्त भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार को मर्यादा का तनिक भी ज्ञान नहीं है। इसी को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार को सावधान करने के लिए पूरे प्रदेश भर में आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है।

वही जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने बताया कि गठबंधन की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 3 वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ सरकारी खजानो ओर संसाधनों की लूट हुई है। जिसको भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने ईडी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हीं के बदौलत हेमंत सोरेन और अन्य नेता विधायकों का असलियत सामने आ रही है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। इस सरकार के कार्यकाल में अवैध पत्थर बालू जमीन का घोटाला हो रहा है। उसी को लेकर पूरे गिरिडीह की जनता आक्रोश होकर इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने लिए तैयार है। धरना प्रदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे , प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्मा,पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, प्रकाश सेठ, यदुनंदन पाठक, लक्ष्मण स्वर्णकार ,संदीप डंगेइच, चुन्नू कांत ,मुकेश जालान ,दिलीप बर्मा ,विनीता कुमारी ,सुनील पासवान ,दिनेश यादव ,संगीत सेठ, हरविंदर सिंह बग्गा , विनय सिंह,समेत सैकड़ों की संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button