Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

बरही में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद उल अजहा की त्योहार लोगों ने एक दूसरे को दीया बधाई

बरही में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद उल अजहा की त्योहार लोगों ने एक दूसरे को दीया बधाई

बरही में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद उल अजहा की त्योहार लोगों ने एक दूसरे को दीया बधाई

बरही संवाददाता : शोएब अख्तर 

बरही : गुरुवार को बरही सहित अनुमंडल अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा का त्योहार हार मनाया गया। बरही में ईद उल अजहा की नमाज सबसे पहले सुबह 6 बजे बरही ईदगाह में अदा की गयी। उसके बाद बरही मदीना मस्जिद में सुबह 6:30 बजे, बरही मक्का मस्जिद में सुबह 7:00 बजे अंत में बरही जमा मस्जिद में सुबह 8 :00 बजे नमाज अदा की गयी।नमाज के बाद सभी ने मिलकर देश की अमन चैन की दुआ मांगी उसके बाद गले मिलकर एक दुसरे को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दिया। वहीं बरही जमा मस्जिद के पेश इमाम मुशर्रफ फुल कादरी ने लोगों से मुखातिब होकर कहा के ईद उल अजहा पैगंबर इब्राहिम साहब के त्याग और बलिदान की याद में मनाई जाती है आगे उन्होंने कहा इस कुर्बानी में अमीर गरीब सबको एक नजर से देखा जाता है। इसमें समानता का पाठ है, कुर्बानी में गरीबों को विशेष रुप से ध्यान रखा जाता है। वही बरही प्रखंड के ग्राम गरजामु डुमरियाडीह में 7:30 बजे सुबह ईद उल अजहा का नमाज अदा किया गया। उसके बाद एक दूसरे को ईद मुबारक बाद देते हुए सभी से गला मिला गया। अल्प संख्यक कल्याण महा समिति अध्यक्ष मो0 कैयूम ने क्षेत्र में घूम – घूम कर बकरीद मुबारक बाद दिया।

इस कार्यक्रम में अल्प संख्यक कल्याण महा समिति अध्यक्ष मो कैयूम, मो सलामत, मो0 साबिर एडवोकेट इम्तियाज, अब्बास अंसारी, मो खलील अंसारी, गुलाम अजहर, मंजूर अंसारी फारुक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बरही अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में प्रशासन भी मौजूद रहे कई जगहों पर लोगों ने प्रशासन को भी ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश किया।

Related Articles

Back to top button