Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

बरही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रज़ा को गुलशन – ए – मदीना कमेटी के लोगों ने किया सम्मानित

प्रखंड के सभी वर्गो की समस्याओं का होगा समाधान : इकबाल रज़ा

बरही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रज़ा को गुलशन – ए – मदीना कमेटी के लोगों ने किया सम्मानित

प्रखंड के सभी वर्गो की समस्याओं का होगा समाधान : इकबाल रज़ा

हजारीबाग/बरही : बरही प्रखंड के लिए इकबाल रज़ा को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चुने जाने के बाद क्षेत्र वासियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। अलग अलग कमेटी के लोगों द्वारा हर दिन सम्मान समारोह कर स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को बरही कोनरा पंचायत के शाकरी मुहल्ला के गुलशन – ए – मदीना कमेटी के लोगों ने गरम जोशी के साथ बरही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रज़ा का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों ने इकबाल रज़ा को माला पहना कर स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए इकबाल रज़ा ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी द्वारा मुझे बरही प्रखंड के लिए बीस सूत्री अध्यक्ष बनाया गया इसके लिए मैं सभी कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता विशेष कर बरही विधायक उमा शंकर

अकेला का आभार प्रकट करता हूं।आगे उन्होंने ने कहा कि बरही प्रखंड के सभी वर्गो के लोगों की हर छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास करूँगा और अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहूँगा। अनुमंडलीय अस्पताल बरही के बारे में कहा के अस्पताल की वयवस्था वर्तमान में सुधरी है, यहाँ प्रसव का इलाज की सुविधा काफी अच्छी हो गई है। अब लोगों को नोर्मल एवं सीजीरियन के लिए कहीं महंगी अस्पताल में जाने की जरूर नहीं है। इस कार्यक्रम में गुलशन – ए – मदीना के सदर शाहनवाज खान, सेक्रटरी मो कमाल, मो शमीम, हाफिज कलीम, रफीक, वार्ड सदस्य मो सागर, मो अफरोज, मो हनीफ, मुख्तार, अरबाज, मो इस्राइल, मो इसराफिल, कलीम मिस्त्री, मो आसिफ, मो तस्लीम, मीनू खान, मो शहजादा, मो सोनू, हाशिम रजा, मो सलामत के साथ ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button