Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

बरही कॉंग्रेस कार्यकाल में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

बरही कॉंग्रेस कार्यकाल में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

बरही कॉंग्रेस कार्यकाल में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

बरही:शोएब अख्तर

हजारीबाग/बरही :बरही प्रखंड कॉंग्रेस कार्यालय में 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई जिसमें प्रखंड के सभी वरिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का संचालन छट्टु गोप एवं अध्यक्षता बरही प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने किया ।कार्यक्रम में सभी से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कॉंग्रेस हजारीबाग जिला महामंत्री बिनोद यादव ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा वादी थे। उन्होंने अहिंसा के राह को अपना कर भारत को आजादी दिलाई वही उन्होंने ने आगे कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे जो बेहद सादे

तरीके से अपना जीवन व्यतीत किए। वही कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए बरही कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे वे केवल भारत के ही नहीं ब्लकि पूरे विश्व के बापू है। इस कार्यक्रम में कॉंग्रेस जिला महा मंत्री विनोद यादव, कांग्रेस जिला बीस सूत्री सदस्य तोखन रविदास, बरही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी, मुरारी पासवान, राजकुमार यादव,मोजम्मील, सिकंदर राणा. नरेश सिंह, छोटू गोप, वारिस, राजेश, सेराज रवि शंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button