Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइव न्यूज़हेल्थ

बरही करसो समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल,हजारीबाग रेफर

बरही करसो समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल,हजारीबाग रेफर

बरही करसो समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल,हजारीबाग रेफर

बरही:शोएब अख्तर 

हजारीबाग/बरही : बरही थाना अंतर्गत हजारीबाग रोड स्थित करसों पुल के पास एक बाइक नंबर जेएच 02 बीजे 5208 अनियंत्रित होकर गिर गया। जिस पर सवार हजारीबाग जिला के इचाक निवासी महादेव यादव का 35 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार व किशोरी यादव के 37 वर्षीय पुत्र राम नंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर तुरंत विहिप जिला सह मंत्री व जिप सदस्य प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, विहिप प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, सचिन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस को सूचना दीया, जिसके बाद बरही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और अपने वाहन पर लोड कर उक्त दोनों घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जाता है कि उक्त दोनों व्यक्ति इचाक से बरही आ रहे थे, इसी दौरान करसो पुल के पास अनियंत्रित होकर गिर गए। नवीन कुमार बरही रजिस्ट्री ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता है। वही मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जहां पर घटना घटी वहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

Related Articles

Back to top button