Breaking Newsझारखण्डताजा खबरहेल्थ

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में हुई बी एल टी एफ की हुई बैठक पाल्स पोलियो अभियान पर की गई चर्चा

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे छेत्र के साथ पुरे भारत को पोलियो मुक्त बनाना है : - डॉ प्रकाश ज्ञानी

बरही:- बरही अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को अस्पताल के डी एस डॉ प्रकाश ज्ञानी की अध्यछता में बी एल टी एफ की बैठक की गई. जिसमे मुख्य रूप से पाल्स पोलियो अभियान की चर्चा की गई। बैठक का संचालन बी पी एम नारायण राम के द्वारा किया गया। डी एस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया की यह अभियान 27 फ़रवरी से 1 मार्च तक चलेगी, जिसमे 27 फ़रवरी को सभी बूथों में पोलियो ड्राप 0-5 वर्ष के बच्चों को दी जाएगी, वही 28 फ़रवरी से 1 मार्च तक डोर तो डोर अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया के पुरे छेत्र में इस अभियान के लिए 200 बूथ बनाया गया है, जिसमे 15 टीम के साथ 491 वेक्सीनेटर मौजूद रहेंगे। अभियान में कुल 36906 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लछ्य निर्धारित किया गया है। इस बैठक में बरही बी डी ओ प्रतिनिधि ,गोरिया कर्मा पि एच सी प्रभारी डॉ सचिन कुमार ,सी डी पी ओ नीलू कुमारी, बी पी एम् नारायण राम, बी आर सी बी पी एम् अरुण कुमार, लिपिक पंकज कुमार, लैब टेक्निशन प्रहलाद कुमार, पूर्वी जीप प्रतिनिधि मोहम्मद कयूम अंसारी ,अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेंद्र रजक, इत्यादि मौजूद थे। उपस्थित लोगो ने अभियान सफल बनाने का अपील किया। अंत में डी एस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने जानकारी देते हुवे कहा की यह अभियान वर्ष में एक बार चलायी जाएगी जो 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे छेत्र के साथ पुरे भारत को पोलियो मुक्त बनाना है.

Related Articles

Back to top button