Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

बंद पिछरी कोलियरी चालू करने को लेकर विस्थापित संघर्ष मोर्चा की हुई सभा

बंद पिछरी कोलियरी चालू करने को लेकर विस्थापित संघर्ष मोर्चा की हुई सभा

बंद पिछरी कोलियरी चालू करने को लेकर विस्थापित संघर्ष मोर्चा की हुई सभा

बोकारो से आनंद गिरि की रिपोर्ट ।


बोकारो: सीसीएल ढोरी क्षेत्र के बंद पिछरी कोलियरी को चालू करने की मांग को लेकर रविवार को पिछरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी की अध्यक्षता में हुई। संचालन मुकेश मिश्रा ने किया। सभा में वक्ताओं ने ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा बंद पिछरी कोलियरी को चालू करने के प्रयास की सराहना करते हुए विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा देते हुए हमलोग भी बंद पिछरी कोलियरी चालू करने के समर्थन में हूं। कहा पिछरी कोलियरी चालू होने से सभी बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा गांव में खुशहाली आएगी। वक्ताओं ने कहा कि कुछ बाहरी लोग कोलियरी चालू करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। कुछ लोग अपनी नेतागिरी

चमकाने के लिए विस्थापितों को बरगला रहे हैं। मुखिया प्रतिनिधि देवीदास ने कहा कि हमलोग विस्थापित विरोधी नहीं हैं। उन्हें हमलोग जमीन के बदले अधिकार दिलाऊंगा। लेकिन किसी बाहरी लोगों के बहकावे में नहीं आएं। बसंत सोनी ने कहा कि विस्थापित संघर्ष मोर्चा के नेता बेनीलाल महतो के नेतृत्व में पिछले साल पूर्व सीएमडी से वार्ता हुई जिसमें बंद पिछरी कोलियरी चालू करने के लिए डीआर एंड आरडी में गई जमीन के साथ पिछरी के रैयतों की जमीन मिलाकर दो एकड़ जमीन वालों को नियोजन देने, स्टेडियम और विकास के लिए दो सौ करोड़ स्वीकृत किए। इस मौके पर नारायण महतो, घुनु हांसदा, जगदीश महतो, जुगल विश्वकर्मा, सरजू महतो, राम प्रवेश मिश्रा, राजू महतो, पूर्व सरपंच रतनलाल मिश्रा, आनंद मिश्रा, नीरू मिश्रा, सुखदेव तुरी, कारू मिश्रा, बासुदेव महतो, सैनाथ दिगार, श्यामसुंदर स्वर्णकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button