Breaking Newsझारखण्डदुर्घटना

प्रवासी मजदूर कृष्णा साव को महाराष्ट्र के नासिक में जहरीला सांप काटने से हुई मौत, पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिवार से मिले व धैर्य बंधवाया

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत चलकुशा प्रखंड़, ग्राम पंचायत सलैयडीह निवासी बुटन साव के पुत्र कृष्णा साव(27वर्ष) का नीधन महाराष्ट्र के नासिक में जहरीला सांप काटने से हो गया। आज मृतक कृष्णा साव का शव पैतृक गांव सलैयडीह लाया गया। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री जानकी प्रसाद यादव, सलैयडीह पहुंचकर शोकाकुल परिवार जनों से मिलकर धैर्य बंधवाया।

तत्पश्चात पूर्व विधायक श्री यादव ने जयनगर प्रखंड़, ग्राम पंचायत गड़गी निवासी संतोष साव की माँ के श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मौके पर मुखिया सुखदेव यादव, पंसस प्रतिनिधि उमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दसरथ यादव,लक्ष्मण यादव, महेश यादव, महेंद्र साव, बिंदेश्वर साव, अर्जुन साव, मुकेश सिंह, महावीर सिंह सोना साव, महावीर साव, कारू साव, उमेश मोदी चंद्रदेव मोदी तारो साव, बल्कि साव, , पचु साव, यमुना साव, कुमार पांडेय, बासुदेव साव एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थिति हुए।

Related Articles

Back to top button