Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने शुक्रवार को लोहड़ी पर्व उल्लास के साथ मनाया । 

प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने शुक्रवार को लोहड़ी पर्व उल्लास के साथ मनाया । 

 

प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने शुक्रवार को लोहड़ी पर्व उल्लास के साथ मनाया । 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने शुक्रवार को लोहड़ी पर्व उल्लास के साथ मनाया। सिख समाज के लोगों ने भंगड़ा-गिद्दा से समां बांध दिया। ढोल पर गिद्धा नृत्य किया गया व पंजाबी गीत गाए। गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व चरणजीत सिंह सलूजा ने सबसे पहले लोहड़ी जलाई। इसके बाद आग के चारों ओर घूम कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। गुरु कृपा सेवा सोसायटी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

सिख समाज के लोगों ने आग में तिल, गजक, रेबड़ी, फूला, मंगूफली आदि डाले। खासकर नवदंपतियों में काफी उत्साह था। वहीं जिन परिवारों में बच्चों का जन्म हुआ उन्होंने भी खूब खुशियां मनाईं। सुंदरिए-मुंदिरए तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो गीत पर जमकर झूमे। बच्चों, युवा व बड़ों ने भंगड़ा-गिद्दा, ग्रुप डांस, पंजाबी सांग आदि प्रस्तुत किया। वहीं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी लोहड़ी पर्व में सिख समाज के लोगों के साथ थिरकते नजर आए। बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यू कपल, न्यू बेबी बोर्न व बुजूर्गो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिख समाज के लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। लोहड़ी को लेकर शुक्रवार को दिन से ही सिख समाज में उत्साह नजर आ रहा था।

हर कोई लोहड़ी पर्व उत्साह के रंग में रंग उठा था। कार्यक्रम में गुरु कृपा सेवा सोसायटी के अध्यक्ष कुशल सलूजा, सचिव प्रिंस सलूजा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नरेंद्र सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, कुंवरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह बग्गा, सतपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, संदीप सिंह समेत सिख समाज के कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button