Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पूर्व विधायक स्व चितरंजन यादव की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

शामिल हुए सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व सांसद सुनील कु सिंह

पूर्व विधायक स्व चितरंजन यादव की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

संवाददाता -मुन्ना यादव

शामिल हुए सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व सांसद सुनील कु सिंह

चलकुशा (हजारीबाग )प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चटकरी में पूर्व विधायक स्व चितरंजन यादव की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद सुनील कु सिंह, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय, विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व बरही विधायक मनोज कुमार यादव,जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव शामिल हुए। मंच संचालन पूर्व उपप्रमुख दुर्गा यादव ने किया। अतिथियों ने पूर्व विधायक स्व॰ चितरंजन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि स्व चितरंजन यादव कर्मठ और संघर्षशील व्यक्ति थे।

उन्होंने क्षेत्र कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी आज उनके अधुरे सपनों को उनके पुत्र विधायक अमित कुमार यादव पुर्ण कर रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व सांसद सह हुडको चेयरमैन रविंद्र राय, पूर्व विधायक मनोज कु यादव ने भी सम्बोधित किया मौके पर हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, कोडरमा जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, भाजपा नेता अम्बिका सिंह, बगोदर जिप सदस्या रीता देवी, पूर्व प्रमुख रामलखन मेहता, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, भाजपा नेता रमेश कु सिंह, समन ठाकुर, रघुवीर प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, मोखलील अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, भोला प्रसाद, अशोक वर्णवाल, अनिल कुमार आजाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद, विंदी बिहारी, जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, रामचन्द्र सिंह, देवनारायण यादव,

जीप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, सुधीर सिंह, गौतम नारायण सिंह,साध्वी देवनीति, प्रो बीएनपी वर्णवाल,दिनेश सिंह, सुबोध चौधरी, बासुदेव यादव, अशोक यादव,सीताराम पंडित, मोहसिन कमाल, राजेश यादव, मंटू पंडित, मोइनुद्दीन, लखन साव, सदानन्द यादव,रामजीत रजक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button