Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

पूर्व विधायक ने किया सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के टीम को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

पूर्व विधायक ने किया सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के टीम को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

पूर्व विधायक ने किया सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के टीम को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: पूर्व सदर विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय पर शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता और उनकी पूरी टीम को अंग वस्त्र और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गाय। ज्ञात हो कि पिछले दिनों नगर निगम गिरिडीह के नगर उपायुक्त के द्वारा निगम में बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय का हवाला देते हुये निगम के द्वारा संचालित दुकानों के भाड़े में लगभग 300 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गयी थी। जिसके कारण दुकानदारों ने काफी रोष था। दुकानदारों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर निगम को घेरने का काम किया था। वहाँ उन्होंने आंदोलन कर नगर निगम को ज्ञापन देते हुए एक सप्ताह का समय देते हुए बढ़ाए गए भाड़े को अविलंब वापस लेने का मांग किया था। इस अवसर पर निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि जब से हेमंत सरकार सत्ता में आई है तब से उनका हस्तक्षेप सभी सरकारी उपक्रमो पर सीमा से इतर बढ़ गया है। इसी क्रम में उनके जनप्रतिनिधि अपने राजनीतिक फायदे के अनुरूप विभागों में अनाधिकृत रूप से दबाब बनाते हैं। कहा कि लोगो को जीविकोपार्जन के लिए दुकाने अपने नियम और शर्तों पर आवंटित किया गया है जिसमे तय भाड़े का 10%प्रतिशत प्रत्येक तीन वर्ष पर बढ़ोतरी करने का प्रावधान है, जिसको निगम क्षेत्र के सभी आवंटित दुकानदार निर्विवाद अनुपालन करते आ रहे हैं। लेकिन वर्तमान नगर आयुक्त के द्वारा भाड़े का दर को वर्तमान समय के मूल्य के आधार पर मूल्यांकन कर निर्धारित नए भाड़े को जमा करने का नोटिस जारी कर दिया गया था।

जिसके कारण निगम क्षेत्र अंतर्गत दुकानदारों में काफी आक्रोश था। मौके पर दीपक स्वर्णकार,वीरेंद्र वर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष संजय सिंह,ज़िलाकार्यसमिति सदस्य सुरेश मंडल,प्रदेश ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य संत कुमार लल्लू, अनूप सिन्हा समेत दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपष्ठित थे।

Related Articles

Back to top button