Breaking Newsअपराधटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

पुलिस ने फिर 13 साइबर अपराधियों को अलग-अलग इलाकों से दबोचा है।

पुलिस ने फिर 13 साइबर अपराधियों को अलग-अलग इलाकों से दबोचा है।

 

पुलिस ने फिर 13 साइबर अपराधियों को अलग-अलग इलाकों से दबोचा है।

गिरिडीह:  पुलिस ने फिर 13 साइबर अपराधियों को अलग-अलग इलाकों से दबोचा है।शनिवार को इसकी जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड कार्यालय से प्रेसवार्ता कर दी।गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जमजोरी का सरफुद्दीन, जामताड़ा जिले के लटाई का विकास मंडल, नारायणपुर का ही विकास मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के देवपुर का सुनील रवानी, मुकेश वर्मा, गांडेय के चम्पापुर का इरफान अंसारी, मो. दानिश, मो. तनवीर, देवघर के मरगोमुंडा का मो. सोएब अख्तर, गांडेय के चम्पापुर का सयैद अंसारी, मो. अहमद अंसारी, अबुल हसन और गांडेय के आसनबोनी का मनोज मंडल शामिल है।

बताया की ये सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि लब राशि दिलाने, गूगल पर फर्जी कोरियर सर्विस का ऐड बनाकर, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर, फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों को ठगने का काम करते थे। इस बाबत गिरिडीह की एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह से साइबर अपराध को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

ईन्होंने साइबर अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग साइबर अपराध के इस अवैध धंधे में शामिल है, वे या तो साइबर क्राइम करना छोड़ दे या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहे। छापामारी दाल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि रोशन कुमार, पुअनि सरोज कुमार मंडल, सअनि संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, सौरभ कुमार, जितेंद्र नाथ महतो आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button