धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के गांधी रोड में एक ब्यूटीशियन की कमरे में फंदे से लटकी हुई लाश मिली। ससुराल पक्ष के लोगों ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि आर्थिक तंगी व पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने सुसाइड किया है। मृतका की पहचान पप्पू शर्मा की पत्नी निशा शर्मा (34) के रूप में की गई। वो ब्यूटीशियन थी। शुक्रवार की देर रात निशा शर्मा अपने बेटे के साथ कमरे में सोई हुई थी। देर रात बेटे की नींद खुलने पर उसने देखा कि मां कमरे में नहीं है। इसके बाद वह बगल कमरे में लाइट जलता देख पहुंचा तो महिला को फंदे से झूलता पाया। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजन निशा शर्मा को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Related Articles
सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी बनियाडीह की ओर से महाअष्टमी पर बनियाडीह दुर्गा मंडप के पास भक्ति जागरण का आयोजन किया गया
October 5, 2022
मेदांता और पारस अस्पताल में मरीजों से लूट , लाखों का बिल लेकर भी अस्पतालों में हो रही हत्याएं- पप्पू यादव
April 22, 2023
Check Also
Close