Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पहले पति को छोड़ा फिर प्रेमी को अपनाया प्रेमी ने दिया धोखा पीड़िता थाने में लगाई गुहार

पहले पति को छोड़ा फिर प्रेमी को अपनाया प्रेमी ने दिया धोखा पीड़िता थाने में लगाई गुहार

पहले पति को छोड़ा फिर प्रेमी को अपनाया प्रेमी ने दिया धोखा पीड़िता थाने में लगाई गुहार

बरही : शोएब अख्तर 

हजारीबाग/बरही :- “किसी ने सच ही कहा है प्यार की कोई उम्र और कुछ सीमा नहीं होती प्यार अंधा होता है।” जी हां कुछ इसी प्रकार की घटना बरही प्रखंड अंतर्गत खुर्द जबाड़ गांव की घटना है। एक महिला जो अपने पति को छोड़कर प्रेमी संघ फरार हो गई और उससे शादी भी रचा ली, लेकिन कुछ दिनों के बाद प्रेमी पति उसे बीच मंझधार पर छोड़कर भाग जाता है और अपनी प्रेमिका पत्नी को धोखा दे देता। वही पीड़ित महिला अपनी फरियाद को लेकर बरही महिला थाना में एक लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता आवेदन लिखती है कि कि मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ दिनांक 24/ 03 /2010 को अनिल राम पिता भुवनेश्वर राम ग्राम खुर्दजबाड़ पोस्ट चुलगामो थाना बरही जिला हजारीबाग के साथ हुई थी। जिन से तीन बच्चे जन्म लिए। मेरे पति कमाने के लिए पंजाब में रहते हैं। इसी बीच मेरे ही गांव के राहुल यादव उम्र 24 वर्ष पिता रामचंद्र यादव ने मुझे बहला फुसला कर दिनांक 3/10/ 2022 को मुझे अपने घर खुर्दजबाड से अपने साथ लेकर सूरत, गुजरात और दिल्ली में लगभग 8 महीने तक अपने साथ शादी करके पत्नी बनाकर रखा। विगत दिनांक 17/05/ 2023 को सुबह राहुल यादव के माता पिता फोन करके घर बुलाए और उन्होंने बोला कि तुम दोनों पति-पत्नी अब घर में रहो ।लेकिन कोडरमा स्टेशन उतरने के बाद रंजीत राम पिता कुंजल राम, दिनेश राम पिता रामचंद्र राम, संतोष यादव पिता कार्तिक यादव इन तीनों ने राहुल यादव के साथ मिलकर मुझे जान से मारने की कोशिश किया और जब हम चिल्लाने लगे तो यह चारों लोग भाग गए। इसके बाद हम अपने प्रेमी प्रति राहुल यादव के घर आए तो राहुल के माता भुनेश्वरी देवी और पिता रामचंद्र यादव मुझे घर में घुसने नहीं दिया और काफी मारपीट कर भगा दिया।

इसके बाद सुनील यादव पिता नामालूम ग्राम चंद्रघटी थाना चंदवारा जो राहुल यादव के मौसेरे भाई हैं मुझे फोन कर जान से मार देने का बार – बार धमकी दिया। पीड़िता ने उक्त लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा के यह लोग मुझे कभी भी जान से मार सकते हैं।

Related Articles

Back to top button