Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

पलामू पूरे विश्व के आदर्श हैं धरती आबा बिरसा मुंडा: राजेंद्र सिन्हा

पलामू पूरे विश्व के आदर्श हैं धरती आबा बिरसा मुंडा: राजेंद्र सिन्हा

पलामू पूरे विश्व के आदर्श हैं धरती आबा बिरसा मुंडा: राजेंद्र सिन्हा

झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

पलामू: आज झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती झामुमो के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मनाई। जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में झामुमो के सभी नेताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष श्री सिन्हा ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा “नीलांबर – पीतांबर की धरती से धरती आबा के संघर्ष को नमन। धरती आबा बिरसा मुंडा ने भारत के लिए अंग्रेजों से लंबी लड़ाई लड़ी और लोगों के दिलों में स्वतंत्रता की अलख जगाई, उनका सादगी भरा जीवन युगों युगों तक सबों को प्रेरित करता रहेगा। सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरा विश्व ही अपना आदर्श मानता है, बिरसा मुंडा जी का जीवन हम सबों को साहस, बलिदान और शौर्य सिखाता है। साथ ही श्री सिन्हा ने सबों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा हेमंत सोरेन जी की सरकार उनके दिखाए रास्ते पर चल कर गरीबों, आदिवासियों, दलितों की सेवा कर रही है।

सरकार फिर से आपके सरकार आपके द्वार योजना के तहत लोगों के द्वार तक आ कर योजनाओं को लाभ पहुंचाएगी। इस कार्यक्रम में सचिव सन्नू सिद्धिकी, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता इकबाल अहमद, संयुक्त सचिव रंजन कुमार, नगरअध्यक्ष रंजीत जयसवाल, व्यापारिक मोर्चा अध्यक्ष दीपू चौरसिया, दलित पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फजायल अंसारी, सचिव नन्हे खान, कोषाध्यक्ष मन्नत बग्गा, नगर अध्यक्ष सोनम खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, सचिव आशुतोष विनायक, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, बबलू चौधरी, मो. सायम, अरविंद चौधरी, संयुक्त सचिव कृष्ण कन्हैया दुबे, अमन कुमार चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, छात्र नेता कौशल किशोर, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button