Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

परिसदन भवन में भाजपा संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक 13 जून को आयोजित होने वाली संयुक्त मोर्चा सम्मेलन पर किया गया चर्चा

परिसदन भवन में भाजपा संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक 13 जून को आयोजित होने वाली संयुक्त मोर्चा सम्मेलन पर किया गया चर्चा

परिसदन भवन में भाजपा संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक 13 जून को आयोजित होने वाली संयुक्त मोर्चा सम्मेलन पर किया गया चर्चा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  नया परिसदन भवन में गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक आहूत की गई। बैठक में पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहबादी, चुन्नू कांत, सुरेश साव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ प्रो विनीता कुमारी समेत सभी सातों मोर्चा के अध्यक्ष व नेता कार्यकर्त्ता मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मकतपुर के वर्णवाल धर्मशाला में 13 जून को आयोजित होने वाली संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। बताया गया की सभी सात मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन में प्रदेश के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन का नेतृत्व महिला मोर्चा कर रही है। बैठक के दौरान सम्मेलन की तैयारी को लेकर लोगों को अलग अलग जिमेवारी सोपी गई। इस बाबत पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने पर जिलेभर में अलग-अलग कार्यक्रम चलाया जा रहा है

इसी के निमित्त विधानसभा अंतर्गत संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है जिसकी तैयारी को लेकर बैठक की गई। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ ने कहा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को भव्य मनाया जाएगा इसको लेकर जोरों से तैयारियां की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे और सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री के बातों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

सम्मेलन के माध्यम से समन्वय बनाकर पार्टी काम करें और पार्टी को आगे बढ़ाए इसी को लेकर संयुक्त सम्मेल आयोजित किया गया है। मौके पर महिला मोर्चा महामंत्री सावित्री भारती ,रिंकी देवी,गीता पांडे, रीना शर्मा, रंजित बरनवाल,अनूप सिन्हा प्रकाश दास, शालिनी वैसिखियार ,हरविंदर सिंह बग्गा, मिथुन कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button