Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

पदनाकला घाट पुल का किया शिलान्यास

विधायक ने किया शिलान्यास

संयुक्ता न्यूज डेस्क

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत खरगु चौबे सीमावर्ती बिरनी प्रखंड के पदनाकला घाट पुल का बगोदर विधायक कॉमरेड विनोद कुमार सिंह ने पांच करोड़ एक ग्यारह लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास माले विधायक ने किया।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बगोदर विधायक ने कहा कि हजारीबाग गिरिडीह कोडरमा जिले को जोड़ते हुए यह हजारीबाग जिले के एकमात्र ग्रैंड कोड रेलवे स्टेशन चौबे को जोड़ता है या पुल बनने से हजारीबाग जिले के चलकुशा गिरिडीह जिले के बिरनी कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के लोगों को रोजगार के लिए आने जाने में कठिनाई नहीं होगी, चाहे वह मुंबई कोलकाता दिल्ली या फिर जीटी रोड पकड़ कर अपने रोजगार के लिए कहीं भी आ जा सकते हैं यह पुल बनने से लोगों को सुविधा होगा। बगोदर विधायक ने कहा कि चलकुशा सीमावर्ती बरसोती नदी जो सरिया प्रखंड चलकुशा प्रखंड के चौबे खरगू को जोड़ने वाला पुल बालेडीह घाट पर जल्द ही पुल कार्य का निर्माण किया जाएगा। उसके बाद बगोदर विधायक बराकर नदी मे पार कर चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में नारियल फोड़कर पुल का शिलान्यास किया।

Related Articles

Back to top button