Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़हेल्थ

नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवक महेश कुमार ने किया 20 वी बार रक्त दान।

नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवक महेश कुमार ने किया 20 वी बार रक्त दान।

नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवक महेश कुमार ने किया 20 वी बार रक्त दान।

 चालकिशा: मुन्ना यादव

हजारीबाग: नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महेश कुमार महतो ने एक 30 वर्षय महिला जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, जो किडनी फेलीयर से जूझ रही है तथा जिसका डायलिसिस भी हो चुका था जिसकी वजह से उन्हें उनके जिंदगी के कुछ पल जिने के लिए हर दो माह में रक्त की आवश्यकता पड़ती है| अपनी हालात से बेबस उन्होंने मदद की गुहार लगाई तभी महेश कुमार महतो ने अपने रक्त की बहुमूल्य बूंदों का दान कर एक बार फिर से उन्हें इस नई दुनिया में उद्यम करने का एक सुनहरा मौका प्रदान किया। यह उनका 20वां मौका था जब उन्होंने रक्तदान किया। लगातार 6 साल से वह यह नेक काम कर रहे हैं और यह संदेश दे रहे हैं कि इस दुनिया में खून की एक बूंद से ज्यादा कीमती कुछ नहीं है। यह रक्तदान किसी भी धर्म या जाति से मुक्त है, यह किसी भी जाती के व्यक्ति द्वारा दान तथा प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस ब्रह्मांड में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार अपना रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यह न केवल एक व्यक्ति को जीवन देगा बल्कि दाता के शरीर को उचित तरीके से कार्य करने में भी मदद करेगा चूंकि उनके मज्जा में नए आरबीसी का अच्छे से गठन होगा जो शरीर में रक्त के सभी गठित तत्वों को जन्म देता है। यह एक महादान है जिससे हम पूरे विश्व में प्रेम का ज्योत जलाए रख सकते हैं|

Related Articles

Back to top button