Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविधालय परिसर मे हो नीलाम्बर पीताम्बर की भव्य प्रतिमा स्थापित: अभिषेक राज

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविधालय परिसर मे हो नीलाम्बर पीताम्बर की भव्य प्रतिमा स्थापित: अभिषेक राज

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविधालय परिसर मे हो नीलाम्बर पीताम्बर की भव्य प्रतिमा स्थापित: अभिषेक राज

पलामू: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक राज द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविधालय परिसर मे स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर – पीताम्बर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। अभिषेक राज का कहना है की जिन महान वीर पुरुषों के नाम पर इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई उनकी एक प्रतिमा का भी विश्वविद्यालय परिसर मे आज तक ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कल आजसू छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के कुलपति तपन शंडालिय को ज्ञापन के माध्यम से जल्द प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग करेगी। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन इसपर संज्ञान लेकर प्रतिमा स्थपित नहीं कराती है तो हम चरणबद्ध आंदोलन के साथ साथ छात्रों के सहयोग से खुद प्रतिमा स्थपित करेंगे ।

शहीद नीलांबर-पीतांबर देश की आजादी के लिए पहली क्रांति के दौरान अपनी विरता से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। विश्वविद्यलाय में पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं को नीलाम्बर पीताम्बर के बारे मे जानना चाहिए। प्रतिमा स्थापित होने से उनके बारे मे जानने के लिए छात्र – छात्राओं की रुचि बढ़ेगी। देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बारे मे पढ़ने के साथ साथ अपने आस पास के वीर सपूतों के बारे मे जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button