Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

निरसा गुरु सिंह सभा का पंचवर्षीय कार्यकारिणी का गठन

निरसा पंजाबी मिलन प्रांगण में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ |

निरसा गुरु सिंह सभा का पंचवर्षीय कार्यकारिणी का गठन

धनाब्द: मलय गोप

धनबाद: निरसा गुरु सिंह सभा का पंचवर्षीय कार्यकारिणी का गठन निरसा पंजाबी मिलन प्रांगण में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ | आम सभा की अध्यक्षता हरविंदर सिंह खनूजा ने की |

जहां गुरु सिंह सभा के प्रधान के रूप में लगातार दूसरी बार निरसा के संगत ने निर्विरोध सरदार सुखदेव सिंह भंगू का चुनाव किया, वही सचिव पद पर सरदार मनजीत सिंह जिंजर एवं कोषाध्यक्ष पद पर सरदार रघुवीर सिंह वासन पर संगत ने लगातार दूसरी बार अपना विश्वास जताया, निरसा पंजाबी मिलन परिसर के व्यवस्थापक के रूप में सरदार निर्मल सिंह खनूजा का चयन किया गया | नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के प्रधान सरदार सुखदेव सिंह ने पूरी संगत के प्रति आभार प्रकट किया | उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों तक पूरी कर्मठता से निरसा गुरुद्वारा एवं पंजाब मिलन परिसर के विकास सहित अपने समाज के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा हूं आगे भी साथ रहूंगा, वैश्विक महामारी करोना के दौरान निरसा गुरु सिंह सभा के सदस्यों के द्वारा जिस प्रकार तन, मन और धन से जरूरतमंदों की सेवा की गई उसकी चर्चा एवं प्रशंसा लगातार अन्य समाज द्वारा की जा रही है | उन्होंने कहा कि आगे भी जब समाज को आवश्यकता समझ में आएगी सिख समाज अग्रणी पंक्ति में खड़ा होकर अपनी भूमिका निभाएगा |

मौके पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक मनजीत सिंह भंगू, कोनी सिंह, मोणाल सिंह खालसा, बंटी सिंह, अशोक घई, भूपेंद्र सिंह डांग, अमनदीप सिंह डांग,मिंटू सिंह, परमिंदर सिंह, सुखबीर सिंह, रविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, गोल्डी सिंह, ज्योति सिंह, हर्ष सिंह, रोनक सिंह, दलजीत सिंह, गुरु चरण सिंह, सनी सिंह, बॉबी सिंह, श्रीकांत घई, विक्की सिंह, बलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में निरसा की साद संगत उपस्थित थी |

Related Articles

Back to top button