Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

नव विवाहित दंपति ने फंदे‌ से झूलकर जीवनलीला की समाप्त जानिए वजह

दो माह पूर्व हुई थी दोनों की शादी ,घटना से गांव में पसरा मातम 

नव विवाहित दंपति ने फंदे‌ से झूलकर जीवनलीला की समाप्त —

दो माह पूर्व हुई थी दोनों की शादी ,घटना से गांव में पसरा मातम 

संवाददाता:ईश्वर यादव

हजारीबाग/बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के ग्राम बरवां में नव विवाहित दंपति ने फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लोगों के मुताबिक राजकुमार यादव पिता हिरामन यादव 25 वर्ष कि शादी 22 फरवरी 2023 को रसानी चलकुशा निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुआ था। शनिवार रात्रि में खाने पीने के बाद पत्नी पूजा के साथ अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा बंद देख परिजनों ने दरवाजा खटखटाया परन्तु अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पत्नी बेड पर मृत पाई गईं। वहीं पति पंखे में फंदे से झूलता पाया गया। परिजनों के चित्कार से हर उपस्थित लोगों के आंखों में आंसू छलक पड़ा।

खबर पाते ही पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस घटना से मर्माहत हुं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि गलत कदम उठाने से पहले सोचें कि बाद में इसका क्या हश्र होगा। वहीं पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की तहकीकात कर रही है।

Related Articles

Back to top button