Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीति

नवनिर्वाचित मुखिया का प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, पंचायत में होगा विकास…..

पंचायती राज व्यवस्था के अंर्तगत पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की बारीकियों की जानकारी के मद्देनजर किया भ्रमण.....

नवनिर्वाचित मुखिया का प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा विभिन्न पंचायतों का भ्रमण….

पंचायती राज व्यवस्था के अंर्तगत पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की बारीकियों की जानकारी के मद्देनजर किया भ्रमण…..

हजारीबाग: प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग अंतर्गत चार दिवसीय नवनिर्वाचित मुखिया गण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सरकार के द्वारा संचालित पंचायतों के विकास कार्यों को करीब से जानने समझने के उद्देश्य से आज बुधवार को सदर प्रखंड के चुटियारो पंचायत में बरही,बरकट्ठा,पदमा एवं चुरचू के नवनिर्वाचित मुखिया गण के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर गुंजन सिन्हा,जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं प्रखंड प्रमुख ,पंचायत के मुखिया,उप मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इस दौरान सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियो को ग्रामीण जनता के साथ चुटियाओ पंचायत में चल रहे विकास की योजनाओं की जानकारी दी गईं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया की यह भ्रमण कार्यक्रम प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिनमें वे सरकार के क्रियाकलापों को करीब से देख सकेंगे। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन में जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास

पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र भ्रमण की आवश्यकता एवं इसके उद्देश्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
गौरतलब है प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग द्वारा आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलों के 1481 नवनिर्वाचित मुखिया को पंचायती राज व्यवस्था के दायित्वों से अवगत कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button