Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नगर निगम में कार्यरत मजदूरों के साथ मजदूर संगठन की एक बैठक हुई।

नगर निगम में कार्यरत मजदूरों के साथ मजदूर संगठन की एक बैठक हुई।

 

नगर निगम में कार्यरत मजदूरों के साथ मजदूर संगठन की एक बैठक हुई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: नगर निगम में कार्यरत मजदूरों के साथ मजदूर संगठन की एक बैठक हुई। यह बैठक झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले हुआ। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित हुए। बैठक के दौरान मजदूरों को मिलने वाले न्यूनतम मजदूरी का एरियर नहीं देने पर चर्चा की गई। बताया गया की न्यूनतम मजदूरी बढ़ चुका है। 6 माह बाद इसे लागू किया गया। लेकिन अभी तक मजदूरों को उसका एरियर नहीं मिला है। जिसके कारण मजदूर काफी दुखी है। साथ ही सेवानिवृत्त हो चुके 40 मजदूरों को अब तक पावन भुगतान नहीं किया गया है। इसे भी जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही गई। कहां गया कि यदि इन मांगों पर 26 जून तक विचार कर पूरा नहीं किया जाता है तो सभी मजदूर कर्मी 27 जून से कार्य का बहिष्कार करेंगे। बताया गया कि मजदूरों की एकता यहां के कोई भी पदाधिकारी खत्म नहीं कर सकता है। इसीलिए मजदूरों को हर हाल में एरियर का भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से साफ सफाई करने वाले मजदूरों को जूता हेलमेट दस्ताना और अन्य सामान भी उपलब्ध कराना पड़ेगा। इस बाबत अशोक सिंह ने बताया कि चुनाव के कारण एरियर कागजात का हस्ताक्षर नहीं हुआ लेकिन कई कागजात में रात में और डेरा पर हस्ताक्षर का दौर चला। जब रिमाइंडर दिया गया तो जिला मंत्री लखन हरिजन को निगम के प्रशासक द्वारा अंग्रेजी में खूब सुनाया गया। हिंदी में सुनाने पर उसका जवाब जिला मंत्री द्वारा दिया गया।

कहां की राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष गिरिडीह नगर निगम आकर कहा था कि एक वित्तीय वर्ष में तीन माह तक काम करने वाले मजदूरों को बोनस का भुगतान करना है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जिसको लेकर मजदूर एकता कायम है हर हाल में एरियर का भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही सुरक्षा सामानों को भी उपलब्ध करना होगा।

Related Articles

Back to top button