Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नगर निगम बोर्ड की बैठक सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित की गई।

नगर निगम बोर्ड की बैठक सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित की गई।

 

नगर निगम बोर्ड की बैठक सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित की गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  नगर निगम बोर्ड की बैठक सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, प्रभारी महापौर प्रकाश राम, उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सिटी मैनेजर विशाल सुमन समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। बोर्ड की बैठक के दौरान कुल 8 प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें गत बैठक की संपुष्टि पर विचार, वर्ष 2023- 24 के लिए 462 करोड़ रुपए की स्वीकृति, पूर्व में कार्यान्वित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार, हुट्टी बाजार दुकानों का पूर्व में किए गए आवंटन को रद्द करते हुए नीलामी कर पुनः बंदोबस्ती करने पर विचार आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस बाबत सदर विधायक श्री सोनू ने बताया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर आज की बोर्ड बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू कनेक्शन को हर हाल में बढ़ाना है ताकि रुके कार्य हो सकें। प्रभारी महापौर प्रकाश राम ने कहा कि बोर्ड की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्तावो को सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने कहा कि कुल 462 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ। जिसे निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए एक सालों में खर्च किए जाएंगे। साथ ही निगम क्षेत्र अंतर्गत जितने भी दुकानें हैं उसका भाड़ा भी बढ़ाया गया।

बैठक के दौरान वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने शहर के विभिन्न चौक चौराहो ओर प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर 1000 CCTV कैमरा का मांग किया। बैठक के बाद नगर निगम और वार्ड पार्षदों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

मौके पर रंजित यादव अशोक राम अशोक रजक चंद्रशेखर सेफली गुड्डू नीलम झा सरिता देवी गुड़िया देवी आरती देवी समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button