Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर 9 शास्त्री नगर दुर्गा मंडप जाने वाली गली में इन दिनों नाली का पानी बह रहा है।

नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर 9 शास्त्री नगर दुर्गा मंडप जाने वाली गली में इन दिनों नाली का पानी बह रहा है।

नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर 9 शास्त्री नगर दुर्गा मंडप जाने वाली गली में इन दिनों नाली का पानी बह रहा है।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर 9 शास्त्री नगर दुर्गा मंडप जाने वाली गली में इन दिनों नाली का पानी बह रहा है। जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने रविवार को इसपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। बताया गया की बीते एक माह से इस गली में कचरा का अंबार लगा हुआ है। वहीं नाली जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़को पर बह रहा है। जिसके कारण लोगों को और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही दुर्गा मंडप आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी मस्कत करनी पड़ती है। इस बाबत मनीष मंडल ने बताया कि इस सम्बंध में नगर निगम के उप नगर आयुक्त महोदया को व्हाट्सएप पर एक आवेदन भी दिया जा चुका है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदन में बताया गया है कि यहां के एक स्थानीय निवासी द्वारा नाली के ऊपर ईट वगैरह रख देने के कारण कुछ ईट नाली में गिर गया जिसके कारण और भी नाली जाम हो गया है। नाली जाम रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

वही दुर्गंध से लोगों का जीना हराम हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया की नाली जाम के कारण बरसात का पानी कई घरों में भी घुस जाता है। नाली जाम रहने के कारण डेंगू मलेरिया जैसे बीमारी फैलने की भी संभावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि लोगों की समस्या और श्रद्धालुओं को मंदिर आने जाने से हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नाली की साफ सफाई कराई जाए। प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालों में रूपेश मंडल अशोक कुमार मनीष कुमार सूर्य देव ठाकुर मुकेश यादव प्रभात मंडल केएस मूर्ति विश्वनाथ मंडल महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button