नगर निगम के द्वारा युवतियों और महिलाओं के बीच सेनेटरी नेपकिन का निशुल्क वितरण किया गया।
नगर निगम के द्वारा युवतियों और महिलाओं के बीच सेनेटरी नेपकिन का निशुल्क वितरण किया गया।

नगर निगम के द्वारा युवतियों और महिलाओं के बीच सेनेटरी नेपकिन का निशुल्क वितरण किया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 12 के सीतलपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 322 में बुधवार को यूनिसेफ स्कूल संस्था और नगर निगम के द्वारा युवतियों और महिलाओं के बीच सेनेटरी नेपकिन का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एन यू एल एम के सीओ इंद्र कुमार, सीआरपी रंजना देवी,यूनिसेफ स्कूल संस्था की मधुलिका सिन्हा,सेविका श्रुति माला, साहिका रंजना कुमारी,एएनएम बबीता देवी , सहिया बबीता सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान महामारी के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता को लेकर युवतियों और महिलाओं को जागरूकता किया गया।

साथ ही युवती व महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी को लेकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद अजय रजक के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में एक पंखा भी दिया गया। बताया गया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती थी। जिस को देखते हुए पंखा उपलब्ध कराया गया। इस बाबत यूनिसेफ स्कूल संस्था की मधुलिका सिंहा ने बताया कि स्कूल में अध्ययनरत किशोरियों और आसपास के महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया साथ ही उन्हें जागरूक भी किया गया।




